29 जून 2011 - 19:30

इराक़ में सड़क के किनारे लगाए गए एक बम के विस्फोटित हो जाने से चार लोग हताहत हुए हैं। इराक़ी गृहमंत्रालय के अनुसार इस बम विस्फोट में नागरिक निर्माण मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गया है।

इराक़ में सड़क के किनारे लगाए गए एक बम के विस्फोटित हो जाने से चार लोग हताहत हुए हैं।इराक़ी गृहमंत्रालय के अनुसार इस बम विस्फोट में नागरिक निर्माण मंत्रालय का एक वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गया है। इसी प्रकार इस विस्फोट में एक आम नागरिक और दो सैनिक हताहत हुए हैं। इस बीच उत्तरी इराक़ के मूसिल नगर में सुरक्षा बलों ने कार्यवाही करके एक आतंकवादी गुट को गिरफ़्तार कर लिया है। इस कार्यवाही के दौरान सुरक्षा बलों की भारी मात्रा में शस्त्र और गोला-बारूद भी हाथ लगा है। इराक़ के अधिकारियों का मानना है कि अमरीकी सैनिक, इराक़ में अपनी उपस्थिति जारी रखने हेतु इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियां करवा रहे हैं ताकि इस देश को अशांत दिखा कर इराक़ में अपनी उपस्थिति की समय सीमा में वृद्धि करवा सकें।......166