29 जून 2011 - 19:30

मजीद अहमद मुहम्मद, एक तीस साल का जवान जो आले सऊद और आले खलीफा के अत्याचारों की भेंट चढ़ गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मजीद अहमद मुहम्मद ने आज सुबह एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अहलेबैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मजीद अहमद मुहम्मद एक तीस साल के जवान ने जो सहला शहर का नागरिक था आज सुबह एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह जवान बहरैनी जनता के साथ सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल था और आले सऊद और आले खलीफा के अत्याचारों की भेंट चढ़ गया। यह जवान 14 मार्च 2011 में जख्मी हुआ था और आज सुबह एक सैन्य अस्पताल में  वीरगति को प्राप्त हो गया।

ज्ञात रहे मजीद अहमद मुहम्मद के शहादत के बाद बहरैन में शहीद होने वाले शहीदों की संख्या 39 पहुंच गई है।

......

166