29 जून 2011 - 19:30

सभी मुसलमानों की सेवा में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम की पैग़म्बरी की घोषणा की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाईयां।

सभी मुसलमानों की सेवा में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम की पैग़म्बरी की घोषणा की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाईयां।

1400 साल पहले आज ही की रात में पहली बार पैग़म्बरे इस्लाम को ईश्वरीय संदेश प्राप्त हुआ। और मानवी जीवन में एक परिवर्तन हुआ. और पाशविक जीवन व्यवतीत कर रहे अरवों को मानवता की श्रेष्ठता का ज्ञान हुआ।

पैग़म्बरे इस्लाम अपनी पैग़म्बरी का उद्देश्य, संसार में नैतिकता को उसके चरम पर पहुंचाना बताते हुए कहा करते थेः मुझे नैतिकता को संपूर्ण चरण तक पहुंचाने के लिए भेजा गया है। यह इस भौतिक संसार की ज़जीर की खोई हुई वह कड़ी है जिसे अंतिम ईश्वरीय दूत मानवता के लिए उपहार में लाया है।

........

166