1 जून 2011 - 19:30

मिस्र में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों के आक्रमण में 25 व्यक्ति घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष में 25 लोग घायल हो गए।

मिस्र में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों के आक्रमण में 25 व्यक्ति घायल हुए हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष में 25 लोग घायल हो गए। तहरीर चौक पर एकत्रित प्रदर्शनकारी पिछले दिनों जनांदोलन के दौरान मारे गए लोगों के लिए उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध मुक़द्दमे की प्रक्रिया तेज़ करने की मांग कर रहे थे। यह संघर्ष तब तेज़ हुआ जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोल छोड़े। कल भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी जिसमें अनेक लोग घायल हो गए थे।