28 जून 2011 - 19:30

ईरान ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका व ज़ायोनी शासन के सभी सैन्य अड्डे उसकी मिजाइलों की रेंज में हैं। इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी के वायु सेना विभाग के कमांडर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा.....

ईरान ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका व ज़ायोनी शासन के सभी सैन्य अड्डे उसकी मिजाइलों की रेंज में हैं।इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी के वायु सेना विभाग के कमांडर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की मिजाइलों की मारक दूरी क्षेत्र में अमरीका व ज़ायोनी शासन के सैन्य अड्डों को दृष्टिगत रख कर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की मिजाइलों की मारक दूरी दो हज़ार किलोमीटर है जबकि ईरान से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की दूरी बारह सौ किलो मीटर है अतः ईरान को दो हज़ार किलोमीटर से अधिक मारक दूरी के प्रक्षेपास्त्रों की आवश्यकता नहीं है। कमांडर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीज़ादे ने इसी प्रकार कहा कि इस्राईल, क्षेत्र में और अमरीका क्षेत्र से बाहर ईरान का शत्रु है। ज्ञात रहे कि कल पैग़म्बरे आज़म-6 नामक मिजाइल अभ्यास के दौरान ईरान के ज़िलज़ाल, शहाब-1, शहाब-२ और शहाब-3 जैसे चौदह मिजाइल एक साथ फ़ायर किए गए जिन्होंने अपने-अपने लक्ष्यों को सफलता से निशाना बनाया।