यमन की सरकार ने जनता पर दबाव डालने के लिए राजधानी में पानी और ईंधन की आपूर्ति रोक दी है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अली अब्दुल्लाह सालेह की सरकार के विरुद्ध जनता के प्रदर्शन जारी रहने और उनमें तीव्रता आने के बाद इस देश की सरकार ने लोगों को दंडित करने के लिए सनआ में पानी और ईंधन की सप्लाई रोक दी है। इस बीच राष्ट्रपति गारद के तीन सौ लोगों ने क्रांतिकारियों से जुड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वे सनआ के परिवर्तन चौक पर धरने पर बैठे हुए लोगों के साथ शामिल हो जाएंगे। इस बीच यमन के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने प्रदर्शन करके तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह पर मुक़द्दमा चलाने और उनके सभी पिट्ठुओं को सरकार से बाहर निकाले जाने की मांग की है। जनता ने इसी प्रकार कहा है कि उसे किसी भी बाहरी शक्ति के संरक्षण की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह अपने देश के मामले स्वयं संचालित कर सकती है।
28 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 250475
यमन की सरकार ने जनता पर दबाव डालने के लिए राजधानी में पानी और ईंधन की आपूर्ति रोक दी है।