वरिष्ठ नेता ने कठिनाइयों पर संयम और दूरदर्शिता को ईरानी राष्ट्र की प्रगति का रहस्य बताया है। आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने आज न्यायपालिका के प्रमुख और अन्य अधिकारियों से भेंट में कहा कि जनता के लिए विश्वस्त तथा सुदृढ़ होना, न्यायपालिका के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की प्राप्ति, जनता के विश्वास का आधार है। इस भेंट में, जो तीस वर्ष पूर्व जुम्हूरी इस्लामी दल के कार्यालय में एक आतंकवादी कार्यवाही में न्यायपालिका के तत्कालीन प्रमुख आयतुल्लाह बहिश्ती और उनके 72 साथियों की शहादत की बरसी के उपलक्ष्य में हुई, वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद थी किंतु ईरानी जनता ने संयम और दूरदर्शिता से काम लेकर इस दुख और पीड़ा को एक अवसर में परिवर्तित कर दिया और गत 33 वर्षों के दौरान ईरानी राष्ट्र की प्रगति व विकास के जारी रहने का यही रहस्य है।
27 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 249942
वरिष्ठ नेता ने कठिनाइयों पर संयम और दूरदर्शिता को ईरानी राष्ट्र की प्रगति का रहस्य बताया है। आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने आज न्यायपालिका के प्रमुख और अन्य अधिकारियों से भेंट में कहा