ईरान में आज से पैग़म्बरे आज़म-6 के नाम से प्रक्षेपास्त्रिक अभ्यास आरंभ हो रहे हैं। इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी के वायु सेना विभाग के कमांडर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने कहा कि ये सैन्य अभ्यास क्षेत्रीय देशों के लिए शांति व मित्रता का संदेश लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन अभ्यासों के दौरान लम्बी, मध्यम और कम मारक दूरी के प्रक्षेपास्त्रों से काल्पनिक शत्रु के ठिकानों के निशाना बनाया जाएगा। इन प्रक्षेपास्त्रिक अभ्यासों में शहाब-एक और शहाब-दो प्रक्षेपास्त्रों का भी प्रयोग किया जाएगा तथा इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की प्रक्षेपास्त्रिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे कहा कि इन सैन्य अभ्यासों का उद्देश्य शत्रु के मुक़ाबले में सशस्त्र सेना की प्रतिरक्षा तैयारी को बाक़ी रखना, नई प्रतिरक्षा शैलियों का परीक्षण करना और युद्ध संबंधी नए उपकरणों की जांच करना है। उन्होंने कहा कि ये अभ्यास जल और थल में किए जाएंगे और इनसे किसी भी देश को कोई ख़तरा नहीं है।
27 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 249938
ईरान में आज से पैग़म्बरे आज़म-6 के नाम से प्रक्षेपास्त्रिक अभ्यास आरंभ हो रहे हैं। इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी के वायु सेना विभाग के कमांडर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने कहा कि ये सैन्य अभ्यास क्षेत्रीय देशों के लिए शांति व मित्रता का संदेश लिए हुए हैं।