27 जून 2011 - 19:30

रसूले अकरम (स.) के बेटे हज़रत इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के लिए बगदाद में भारी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है.

रसूल अल्लाह अकरम (स.) के बेटे हज़रत इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के लिए बगदाद में भारी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है. अल-आलम चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर लाखों श्रद्धालू काजमैन शहर पहुंचते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इधर श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए काजमैन के रास्ते में सैकड़ों खेमे लगाए गए हैं जिनमें ईरानी, इराकी और दूसरे देशों से आए हुए श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है. ज्ञात रहे इराक में आतंकवादियों की ओर से सदैव हमले का खतरा रहता है. इराक़ी सरकार ने आतंकवादियों को नाकाम बनाने केलिए कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया है.