25 जून 2011 - 19:30

एक यहूदी धार्मिक नेता ने इस्राइल को दुनिया में आतंकवाद का स्पष्ट उदाहरण बताया है. क़ुद्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नातवरी कारता आंदोलन के सदस्य जायोनिज्म विरोधी धार्मिक नेता रेबी डेविड वाइस तेहरान......

 

एक यहूदी धार्मिक नेता ने इस्राइल को दुनिया में आतंकवाद का स्पष्ट उदाहरण बताया है. 
क़ुद्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नातवरी कारता आंदोलन के सदस्य जायोनिज्म विरोधी धार्मिक नेता रेबी डेविड वाइस तेहरान में आतंकवाद के खिलाफ दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं उन्होने कहा कि जबतक इस्राइल हत्या, रक्तपात और कब्जे को जारी रखेगा स्थायी शांति स्थापित नहीं हो सकती है. 


रेबी डेविड वाइस ने ईरान को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध का स्पष्ट नमूना और शांति का समर्थक देश बताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन का आयोजन और ईरान में यहूदियों का शांतिपूर्ण रूप से ज़िन्दगी गुज़ारना इसका उज्जवल प्रमाण है.