मिस्र से अपने जासूस को स्वतंत्र कराने में ज़ायोनी शासन सफल नहीं हो सका। मिस्र के जानकार सूत्रों ने बताया है कि जासूसी के आरोप में मिस्र की जेल में बंद इस्राईल के जासूस को स्वतंत्र कराने में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री के सलाहकार इस्हाक़ मोलख़ू को सफलता नहीं मिली। क़ाहिरा की अपनी यात्रा में इस्हाक़ मोलख़ू ने इस्राईली जासूस एलन ग्रैबेल की स्वतंत्रता के बदले में मिस्री बंदियों के आदान-प्रदान का प्रस्ताव रखा था। ज्ञात रहे कि १२ जून को मिस्र के एक होटल से इस्राईली जासूस एलन ग्रैबेल को गिरफ़तार किया गया था जिसपर मिस्र में अशांति फैलाने और क्रांतिकारियों के बीच मतभेद उत्पन्न करने का आरोप है। इस विषय के दृष्टिगत की इस्राईली जासूस एलन ग्रैबेल की गतिविधियों ने मिस्र की राष्ट्रीय सुरक्षा को क्षति पहुंचाई है मिस्री अधिकारी उसकी स्वतंत्रता के लिए किसी भी प्रकार के दबाव के सामने झुक नहीं रहे हैं।
25 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 249567
मिस्र से अपने जासूस को स्वतंत्र कराने में ज़ायोनी शासन सफल नहीं हो सका। मिस्र के जानकार सूत्रों ने बताया है कि जासूसी के आरोप में मिस्र की जेल में बंद इस्राईल ..........