24 जून 2011 - 19:30

अमरीका ने ईरान की राष्ट्रीय एयर लाइन पर प्रतिबंध लगा दिया है। तेहरान में 80 देशों की सम्मिलिति से आतंकवाद से संघर्ष के संबंध में आयोजित होने वाले सम्मेलन पर प्रतिक्रिया स्वरूप अमरीका ने एकपक्षीय रूप से ईरान एयर पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमरीका ने ईरान की राष्ट्रीय एयर लाइन पर प्रतिबंध लगा दिया है।तेहरान में 80 देशों की सम्मिलिति से आतंकवाद से संघर्ष के संबंध में आयोजित होने वाले सम्मेलन पर प्रतिक्रिया स्वरूप अमरीका ने एकपक्षीय रूप से ईरान एयर पर प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि मुहम्मद ख़ज़ाई ने महासचिव बान की मून के नाम एक पत्र में कहा है कि अमरीका द्वारा ईरान के विरुद्ध निराधार दावों के साथ लगाए गए नए प्रतिबंधों ने सिद्ध कर दिया है कि अन्य राष्ट्रों के साथ सहयोग के संबंध में वाइट हाउस के दावे निराधार हैं। उन्होंने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों की जारी प्रक्रिया, उस राष्ट्र के विरुद्ध धमकी है जो अपने वैध अधिकारों की प्राप्ति के लिए डटा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून के नाम श्री ख़ज़ाई के पत्र में कहा गया है कि अमरीका के शत्रुतापूर्ण एवं धूर्ततापूर्ण दावों के विपरीत, जिनमें कहा गया था कि प्रतिबंध ईरान की परमाणु गतिविधियों से संबंधित लोगों और कंपनियों पर लगाए जाएंगे, ईरान की राष्ट्रीय एयर लाइन पर प्रतिबंध से सिद्ध हो गया है कि इस प्रकार की शत्रुतापूर्ण कार्यवाही का लक्ष्य, ईरानी जनता पर दबाव डालना है। इस बीच रूस ने भी एक बयान जारी करके कुछ ईरानी कंपनियों पर एकपक्षीय ढंग से प्रतिबंध लगाने की अमरीका की कार्यवाही की कड़ी आलोचना की है। रूस ने कहा है कि अमरीका की इस प्रकार की कार्यवाहियों से गुट पांच धन एक में मास्को और तेहरान का सहयोग डगमगा जाएगा तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की साख प्रभावित होगी।