भारत-पाकि विदेश सचिव वार्ता आज इस्लामाबाद में संपन्न हो गयी। इस दो दिवसीय वार्ता के समापन पर दोनों देशों ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जिसमें दोनों देशों ने आपसी विश्वास बहाली को आवश्यक बताते हुए समग्र वार्ता प्रक्रिया जारी रखने पर सहमति जतायी। भारतीय विदेश सचिव श्रीमति निरुपमा राव ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि पाकिस्तान के साथ 26 नवंबर 2008 के मुबंई हमले के विषय पर भी बात हुयी। कश्मीर समस्या के विषय पर भारतीय विदेश सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विषय पर बहुत विस्तार से बातचीत हुई और इस संदर्भ में आपसी विश्वास बहाली के क़दम बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।
23 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 249272
भारत-पाकि विदेश सचिव वार्ता आज इस्लामाबाद में संपन्न हो गयी। इस दो दिवसीय वार्ता के समापन पर दोनों देशों ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जिसमें दोनों देशों ने आपसी विश्वास बहाली को आवश्यक बताते हुए समग्र वार्ता प्रक्रिया जारी रखने पर सहमति जतायी।