इसी सम्बंध में शिया समुदाय ने भी छोटे इमामबाडे के सामने एंव प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए मानब संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल का पुतला फूककर अपना विरोध दर्ज कराया।
सुन्नी मरकज ने भी राज्यपाल श्री बी0 एल0 जोशी (उत्तर प्रदेश) के माध्यम से एक ज्ञापन केन्द्रीय मानब संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल को भेज कर अपना विरोध दर्ज कराया एंव मांग की कि बोर्ड को काली सूची में डाला जाए तथा लेखक प्रकाशक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई लेखक, प्रकाशक ऐसा कार्य करने का साहस ना कर सके जिससे किसी वर्ग, समुदाय की भावनाएं आहत हों।