20 जून 2011 - 19:30

सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार अल असद ने गिरफ्तार किए गए बागियों को क्षमा करने की घोषणा है

साना न्यूज एजेन्सी के अनुसार सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार अल असद ने  गिरफ्तार किए गए बागियों को क्षमा करने की घोषणा है.जिसके बाद उनके समर्थन में विशाल जन प्रदर्शन किए गए हैं। 

अधिकांश सीरियाई लोगो के सरकार के साथ होने के बावजूद पश्चिमी देश सीरिया की सरकार पर प्रदर्शनकारियों के दमन का आरोप लगाकर सुरक्षा परिषद द्वारा उसके विरुद्ध कार्यवाही का प्रयास कर रहे हैं जबकि सीरिया की सरकार का कहना है कि कुछ पश्चिमी देश और इस्राईल कुछ अरब सरकारों के सहयोग से सीरिया में अशांति फैलाने के लिए सशस्त्र गुटों को आर्थिक सहायता दे रहे हैं ताकि इस प्रकार से सीरिया की सरकार को कमज़ोर किया जा सके। याद रहे सीरिया क्षेत्र में इस्राईल विरोधी मोर्चे में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है जिससे अमरीका व इस्राईल इस देश की सरकार से अप्रसन्न हैं।जबकि बहरैन में हो रहे अत्याचारों और नरसंहार को अमरीका और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है और यही कारण है कि दुनिया के अधिकांश देशों का इन देशों के साथ होने के बावजूद उन देशों की जनता में अमरीका और पश्चिमी देशों के विरूद्ध आक्रोश पाया जाता है

परिषद के स्थायी सदस्यों रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका और चीन के पास किसी भी प्रस्ताव पर वीटो करने का अधिकार है. ज्ञात रहे ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदी निजाद इस अधिकार को दूसरे राष्ट्रों का अपमान और इसे सवतंत्रा व मानवता के विरूद्ध बताते रहे है जिसका दुनिया के अधिकांश लोगों ने भव्य स्वागत किया है।