इराक के मध्य शहर दिवानिया में एक स्थानीय गवर्नर के घर के बाहर हुए कार बम विस्फोट में आज कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गर्वनर के घर के प्रवेश द्वार को निशाना बनाकर कार बम हमला किया गया। इस हमले में 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है। एक स्थानीय अस्पताल के सूत्रों ने कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुये कहा कि हमले में 30 से अधिक घायल भी हुए हैं।
20 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 248647
इराक के मध्य शहर दिवानिया में एक स्थानीय गवर्नर के घर के बाहर हुए कार बम विस्फोट में आज कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।