20 जून 2011 - 19:30

श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम से पॉल कोलिंगवुड को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की एशेज खिताब जीत के बाद कोलिंगवुड ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किया गया था।

विश्व कप से लौटने के बाद कोलिंगवुड से टी-20 टीम की कप्तानी छीन ली गई और उनकी जगह स्टुअर्ट ब्राड को नया कप्तान बनाया गया। विकेटकीपर क्रेग कीस्वेटर और आलराउंडर समित पटेल को वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। कीस्वेटर को मैट प्रायर की जगह चुना गया है। तेज गेंदबाज ब्राड के शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच तक पूरी तरह से फिट होने की संभावना है। ब्राड को तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट को इन मैचों से आराम दिया है।

टीमें इस प्रकार हैं: टी-20 टीम: स्टुअर्ट ब्राड [कप्तान], इयान बेल, रवि बोपारा, जेड डर्नबैच, स्टीवन फिन, क्रेग कीस्वेटर [विकेटकीपर], माइकल लुंब, इयोन मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, ग्रीम स्वान, क्रिस वोक्स और ल्यूक राइट। वनडे टीम: एलिस्टर कुक [कप्तान], जेम्स एंडरसन, इयान बेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ट ब्राड, जेड डर्नबैच, स्टीवन फिन, क्रेग कीस्वेटर, इयोन मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्राट और क्रिस वोक्स।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है:

25 जून: एकमात्र टी-20 मैच, ब्रिस्टल

28 जून : पहला वनडे, द ओवल

एक जुलाई: दूसरा वनडे, हेडिंग्ले

तीन जुलाई: तीसरा वनडे, ला‌र्ड्स

छह जुलाई: चौथा वनडे, ट्रेंट ब्रिज

नौ जुलाई: पांचवां वनडे, ओल्ड टै्रफर्ड