संयुक्त राष्ट्र में मिस्र के स्थायी प्रतिनिधि ने यह बताते हुए कि ईरान और मिस्र इस्लामी जगत के दो बड़े और महत्वपूर्ण देश हैं, ईरान और काहिरा के संबंधों के भविष्य के बारे में नेक इच्छाओं का इजहार किया है.
संयुक्त राष्ट्र में मिस्र के स्थायी प्रतिनिधि माजिद अब्दुल अजीज ने प्रेस रिपोर्टर से बातचीत में इस सवाल का जवाब देते हुए कि आप तेहरान और काहिरा संबंधों का भविष्य कैसा देखते हैं? कहा कि इस समय मिस्र में सार्वजनिक आंदोलन चल रहा है और इसके साथ साथ अन्य देशों के साथ संबंध की समीक्षा की जा रही है लेकिन ईरान के साथ संबंध मिस्र के लिए बहुत महत्व रखते हैं.
इससे पहले मिस्र के विदेश मंत्री नबील अल-अरबी ने भी तेहरान और काहिरा के संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार का स्वागत किया था.
ईरान ने उन्नीस सौ उन्नासी में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद अनवर सादात और हसनी मुबारक की सरकारों की ओर से ज़ायोनी शासन का समर्थन करने के आधार पर मिस्र के साथ संबंध काट कर लिए थे.
18 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 248063