










बुधवार-गुरुवार की रात देश सदी के सबसे बड़े और सबसे अंधियारे चंद्रग्रहण का साक्षी बना। इस दौरान चमकीले श्वेत रंग वाला चांद सुर्ख लाल रंग में बदलता नजर आया। राजधानी दिल्ली में बादलों की वजह से चंद्रग्रहण को कायदे से नहीं देखा जा सका। लेकिन, देश के अन्य हिस्सों में लोगों ने पूनम के चांद को धीरे-धीरे पूरी तरह ओझल होते देखा।










