17 जून 2011 - 19:30

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के दूसरे कार्यकाल के लिए शुक्रवार को बान की मून को सुरक्षा परिषद का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हो गया।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के दूसरे कार्यकाल के लिए शुक्रवार को बान की मून को सुरक्षा परिषद का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हो गया। नए महासचिव के चुनाव के लिए 192 सदस्यीय महासभा में आगामी मंगलवार को मतदान होगा।

15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक में बान के दूसरे कार्यकाल के लिए सहमति दे दी गई। बान का अगला कार्यकाल पांच वर्षो के लिए जनवरी, 2012 से 2016 तक होगा। बान ने कहा, 'मैं दिल से बहुत आभारी हूं कि सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से महासचिव पद के लिए मेरे नाम की सिफारिश की।'