तीर्थ नगरी ऋषिकेश में संत के भेस में एक रावण की करतूत ने लोगों का सिर शर्म से झुका दिया है। दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है. एक आश्रम में काले कारनामे के लिए कुसूरवार महंत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और उसके तीन साथियों की तलाश जारी है.पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नागर के मुताबिक हरियाणा के करनाल एवं पानीपत से गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए ऋषिकेश आयी दो महिलाएं शीशम झाडी क्षेत्र में स्थित रामस्वरुप आश्रम में ठहरी थीं. देर रात उस आश्रम का महंत रामस्वरुप कमरे में घुस गया और उसने उन दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया. इस दौरान उसके तीन साथी कमरे के दरवाजे पर खडे थे .पीडित महिलाओं ने अगले दिन इस घटना की शिकायत मुनी की रेती थाने में दर्ज करायी. महंत के तीनों साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त के बाहर हैं. ऋषिकेश के संत समुदाय ने महंत रामस्वरुप को संत समाज से बाहर का रास्ता दिखाते हुए ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किये जाने की मांग की है.
17 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 247852
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में संत के भेस में एक रावण की करतूत ने लोगों का सिर शर्म से झुका दिया है। दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है. एक आश्रम में काले कारनामे के लिए कुसूरवार महंत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और उसके तीन साथियों की तलाश जारी है.