इस्लामी गणतंत्र ईरान, वर्तमान ईरानी वर्ष के अंत तक तीन उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने वाला है। ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी आईएसए के प्रमुख हामिद फ़ाज़ेली ने, ईरान द्वारा रसद नामक सेटेलाइट के अंतरिक्ष में भेजे जाने के एक दिन पश्चात कल यह बात कही। उन्होंने इरना से विशेष साक्षात्कार में कहा कि कल रसद के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के पश्चात फ़ज्र, नवैद और पशुओं के साथ कावुशगर पांच, अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। श्री फ़ाज़ेली ने बताया कि 285 किलो भार वाले कावुशगर पांच को बाईस जुलाई से बाईस अगस्त के बीच प्रक्षेपित किया जाएगा। ज्ञात रहे ईरान की वर्ष 2019 तक अंतरिक्ष में पहला मानव मिशन भेजने की योजना है।
16 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 247757
इस्लामी गणतंत्र ईरान, वर्तमान ईरानी वर्ष के अंत तक तीन उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने वाला है। ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी आईएसए के प्रमुख हामिद फ़ाज़ेली ने, ईरान द्वारा रसद नामक सेटेलाइट के अंतरिक्ष में भेजे जाने के एक दिन पश्चात कल यह बात कही।