जिनेवा : संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि लीबिया से 600 लोगों को लेकर चले जहाज के हरेक यात्री के मर जाने की आशंका है. यह जहाज लीबिया से महज कुछ ही दूरी पर दो हिस्सों में बिखर गया था.
संयुक्त राष्ट्र ने बढ़ती घातक तस्करी घटनाओं में लीबिया सरकार पर संलिप्तता का आरोप लगाया है. ऐसी घटनाओं में वे लोग ज्यादा हताहत हुए हैं जो लीबिया में मार्च में युद्ध शुरू होने से पहले काम की तलाश में वहां गए थे.
अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि हाल ही में कुछ प्रवासियों ने कहा है कि उन्हें लीबियाई सैनिक बंदूक की नोक पर खचाखच भरे जहाजों में चढ़ने पर मजबूर करते हैं.