सूचना और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री पायलट ने सोमवार शाम बंबई चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप टिप्पणी नहीं कर सकते, संवाददाता सम्मेलन करते हैं, कुछ मांग करते हैं, उसको लेकर बचकाना और ओछा आचरण करते हैं, फिर उपवास करते हैं और उसे तोड़ने के लिए आपको मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि अगर उनकी रुचि राजनीति में है तो उन्हें सलवार कमीज नहीं बल्कि कुर्ता पायजामा पहनकर चुनाव लड़ना चाहिए और हम देखेंगे। पायलट ने कहा कि बाबा रामदेव अच्छे योगी हैं और उन्हें वह करना चाहिए, जो वह बेहतरीन करते हैं। उनके ऊपर एक अरब लोगों को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है।
14 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 247383
केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव के आचरण को ‘बचकाना’ और ‘ओछा’ बताया और कहा कि उन्हें ‘अच्छा योगी’ बने रहना चाहिए ताकि वे ‘एक अरब लोगों की स्वास्थ्य’ संबंधी उम्मीदों को पूरा कर सकें।