वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ होने से बचाने के मकसद से उतरे विंडीज की खराब शुरुआत के बाद पोलार्ड और सिमंस ने अर्धशतक ठोककर कैरेबियाई टीम का स्कोर 50 ओवर में आठ विकेट पर 249 रन तक पहुंचाया। इसके बाद एंथनी मार्टिन [4/36] की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने भारतीय पारी 39 ओवरों में 146 रनों पर समेटते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जबकि पार्थिव पटेल ने 26 और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। विंडीज की तरफ से मार्टिन के अलावा आंद्रे रसेल ने 16 रन देकर तीन और कप्तान डेरेन सैमी ने 43 रन देकर दो विकेट झटके। कैरेबियाई टीम के लिए यह जीत काफी राहत देने वाली है क्योंकि भारत की युवा टीम ने एकमात्र टी-20 मैच में जीत हासिल करने के बाद लगातार तीन वनडे में जीत हासिल की थी। आज के मैच में भारत ने तीन बदलाव करते हुए बेंच पर बैठे खिलाडि़यों को मौका दिया था।
31 मई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 247213
विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड [70] और लेंडल सिमंस [67] की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ लगातार चार मैचों में मिले हार के सिलसिले को तोड़ते हुए चौथे वनडे मुकाबले में विश्व चैंपियन टीम को 103 रनों से हरा दिया। इस हार के बावजूद भारत की पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त बरकरार है।