परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि देश को 120 किलो 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की आवश्यकता है।अली असग़र सुलतानिए ने शेन हुआ समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ईरान ने अब तक 50 किलो 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम तैयार किया है और उसे अपना उत्पादन बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि तेहरान के परमाणु संयंत्र के परमाणु ईंधन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ईरान को संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन बढ़ाना पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि ईरान ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन को तीन गुना बढ़ा रहा है। आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि ईरान ने अमरीका, फ़्रान्स, रूस और आईएईए पर आधारित वियाना गुट से कहा था कि वह तेहरान को 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की आपूर्ति करे किंतु इस गुट ने यह अवसर गंवा दिया।
13 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 247210
परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि देश को 120 किलो 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की आवश्यकता है।