6 जून 2011 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि क्षेत्रीय राष्ट्रों को अमरीका का समर्थन, ज़ायोनी शासन को बचाने के लिए है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आज तेहरान में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीकी सरकार, क्षेत्रीय राष्ट्रों का समर्थन करके क्षेत्र पर अपनी पैठ बढ़ाने और ज़ायोनी शासन को बचाने का प्रयास कर रही है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि क्षेत्रीय राष्ट्रों को अमरीका का समर्थन, ज़ायोनी शासन को बचाने के लिए है।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आज तेहरान में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीकी सरकार, क्षेत्रीय राष्ट्रों का समर्थन करके क्षेत्र पर अपनी पैठ बढ़ाने और ज़ायोनी शासन को बचाने का प्रयास कर रही है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि अमरीका ११ सितम्बर के बाद, आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के बहाने से अपने लक्ष्यों को साधने तथा ज़ायोनी शासन की सहायता के लिए क्षेत्र में घुसा और आज उसने क्षेत्रीय राष्ट्रों के आंदोलन को देख कर अपनी नीतियां बदल ली हैं किंतु लक्ष्य वही है। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा कि अमरीका, अमरीकी इस्लाम के प्रयास में है, ऐसा उदारवादी इस्लाम जो अमरीकी वर्चस्व और अवैध इस्राईल को औपचारिकता दे। राष्ट्रपति ने कहा कि मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा के बदलाव युरोप और एशिया के अन्य भागों सहित विश्व के कई क्षेत्रों में नज़र आएंगे। ईरान के राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद के बारे में अमरीकी नीतियों पर बोलते हुए कहा कि हमारे पास विश्वस्त स्रोतों से सूचना है कि अमरीका, पाकिस्तान पर नियंत्रण बनाने और इस देश की सरकार और जनता को कमज़ोर करने के लिए पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों में गड़बड़ी करना चाहता है।