टीम इंडिया के कप्तान सुरेश रैना ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट से मिली जीत का टीम प्रयास को दिया है। रैना ने सोमवार को मैच के बाद कहा, हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को बडा स्कोर खडा करने से रोक दिया और फिर रोहित शर्मा तथा शिखर धवन ने अच्छी पारियां खेलते हुए हमें जीत दिला दी। उन्होंने कहा, यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं था। लेकिन हमने बेहतरीन ढंग से स्ट्राइक रोटेट की। हम इससे भी बेहतर कर सकते हैं। टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हम अगले मैचों में भी इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं।शुरूआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं थामैच में नाबाद 68 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे रोहित शर्मा ने कहा, शुरूआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि विकेट टर्न ले रही थी। इसलिए शाट खेलने के लिए टिकना जरूरी था। मुझे खुशी है कि मेरे लिए टूर्नामेंट की शुरूआत अच्छी रही। वेस्ट इंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, हमारे बल्लेबाज बडा स्कोर नहीं बना पाए। हालांकि हमने नियमित अंतराल में विकेट लिए लेकिन हमारे पास इतना बडा स्कोर नहीं था कि हम भारत पर दबाव बना सकें। उम्मीद है कि अगले मैचों में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
6 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 245921
टीम इंडिया के कप्तान सुरेश रैना ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट से मिली जीत का टीम प्रयास को दिया है। रैना ने सोमवार को मैच के बाद कहा, हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को बडा स्कोर खडा करने से रोक दिया