कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी पर जूता चलाने की कोशिश करके सनसनी फैलाने वाले व्यक्ति को यहां स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को नियमित प्रेस बीफ्रिंग के दौरान सुनील कुमार ने मंच पर चढ़कर जनार्दन द्विवेदी की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। इस शख्स की पिटाई करने वालों में शामिल कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस घटना को भाजपा और संघ की साजिश करार दिया। सुनील के पास से मिले बैग में नव संचार पत्रिका का एक पहचान पत्र मिला है।कांग्रेस नेता को जुता दिखाने वाले इस शख्स को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि प्रेस ब्रीफिंग में सवाल जवाब के सेशन के दौरान सुनील ने द्विवेदी से सवाल भी पूछा। उसने कहा कि क्या भाजपा हाशिये पर चली गई है और कांगे्रस के खिलाफ कोई विपक्ष नहीं है तो क्या आप इससे खुश होंगे। जवाब में द्विवेदी ने कहा कि किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। फिर इसके बाद कुछ सवाल हुए और ब्रीफिंग लगभग खत्म होने वाली थी कि यह शख्स अचानक मंच पर चढ़ गया और जूता उतारकर द्विवेदी को दिखाने लगा।टीवी पर ब्रीफिंग का सीधा प्रसारण देख रहे दिग्विजय सिंह भी तुरंत अपने कमरे से निकलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। द्विवेदी ने इस घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए इसे देश में अराजकता फैलाने की कोशिश बताया। दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी के गुप्ता से भी फोन पर बातचीत कर इस शख्स का संघ परिवार और भाजपा से किसी तरह के रिश्ते होने की बात की जांच करने के लिए कहा। यह शख्स अपने साथ बैग लेकर आया था। जो ब्रीफिंग हॉल में ही रह गया। इसे बाद में मीडिया विभाग के लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।पत्रकार नहीं है सुनीलनवसंचार पत्रिका के मालिक ने कहा है कि सुनील उनके इंस्टीट्यूट में पढ़ाता था और कभी भी उसने अखबार के लिए काम नहीं किया। सुनील सीकर और झुंझुनू जिले के कुछ स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाया करता था। वह पत्रकार नहीं था।
6 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 245920
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी पर जूता चलाने की कोशिश करके सनसनी फैलाने वाले व्यक्ति को यहां स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को नियमित प्रेस बीफ्रिंग के दौरान सुनील कुमार ने मंच पर चढ़कर जनार्दन द्विवेदी की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। इस शख्स की पिटाई करने वालों में शामिल कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस घटना को भाजपा और संघ की साजिश करार दिया। सुनील के पास से मिले बैग में नव संचार पत्रिका का एक पहचान पत्र मिला है