तेहरान। इमाम खुमैनी के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होने के उद्देश्य से विशेष अतिथि के रूप में भारत से आए हुए उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के सदस्य मौलाना मंजर सादिक जैदी ने अबना संवाददाता द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि इमाम खुमैनी केवल ईरानी जनता के लिए ही नही बल्कि सारी दुनिया के लिए आदर्श हैं उनका पूरा जीवन आत्मनिग्रह, धर्मनिष्ठा, न्याय और निष्पक्षता से परिपूर्ण था। वह एकता के प्रतीक थे.उन्होंने जनता को उसके अधिकार दिलाने के लिए साम्राज्यवाद के विरूद्ध आवाज बुलन्द की और चूंकि उनके मन में सच्चाई थी अतः ईश्वर ने भी उन्हें सफलता प्रदान की। और आज सारी दुनिया में तानाशाही और साम्राज्यवाद के विरूद्ध हो रहे विद्रोह उन्ही के मार्गदर्शन का परिणाम हैं।
ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के सदस्य मौलाना मंजर सादिक जैदी, 15 साल मदरसए तन्जीमुल-मकातिब के प्रधानाध्यापक रह चुके हैं।