ज़ायोनी शासन की गुप्तचर सेवा के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि ईरान से टकराव की स्थिति में इस्राईल समाप्त हो जाएगा।मेयर डागान ने तेल अविव में एक सुरक्षा कान्फ़्रेंस में कहा कि इस्राईल में ईरान से टकराने की क्षमता नहीं है और वह ईरान के संबंध में अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता और टकराव की स्थिति में उसका अंत हो जाएगा। डागान ने इसी प्रकार कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रुकवाने की कोई संभावना नहीं है।