बहरीन में प्रदर्शनकारियों ने देश की एक महिला कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार का आयोजन किया शुक्रवार को भारी सरकार विरोधी रैलियों के बीच प्रदर्शनकारियों ने इस महिला कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार का आयोजन किया है.
शुक्रवार की सुबह मनामा शहर के निकट जैनब अल तजार का शव सनाबिस की आबादी वाले क्षेत्र में दफनाया गया, जैनब अल तजार सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान आंसू गैस की वजह से मारी गई थी.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आजादी के लिए अपनी मांगों को लेकर हो रहे प्रदर्शनों का क्रम जारी रहेगा.और आले खलीफा व आले सऊद का अत्याचार उन्हें उनके दृढ संकल्प से नहीं रोक सकता है.