2 जून 2011 - 19:30

राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि इमाम ख़ुमैनी का प्रकाशमयी मार्ग, चोटियों तक पहुंचने और इस्लामी क्रांति के समस्त लक्ष्यों के व्यवहारिक होने तक जारी रहेगा।

राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि इमाम ख़ुमैनी का प्रकाशमयी मार्ग, चोटियों तक पहुंचने और इस्लामी क्रांति के समस्त लक्ष्यों के व्यवहारिक होने तक जारी रहेगा।

वे आज अपने मंत्रिमंडल के साथ इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर इस्लामी व्यवस्था के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करने गये थे। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र के प्रतिनिधि और सेवक के रूप में मैं यह घोषणा करता हूं कि कभी भी हम इमाम ख़ुमैनी के मार्ग से दूर नहीं होंगे। राष्ट्रपति ने यह बयान करते हुए कि इस्लामी क्रांति के प्रभाव पूरे विश्व में दिख रहे हैं, कहा कि यदि लूट खसोट करने वाले ईरानी राष्ट्र से मुक़ाबला करने के लिए आएंगे तो हम उनके और उनके समस्त समर्थकों के समक्ष डट जाएंगे। श्री अहमदी नेजाद ने स्पष्ट किया कि आज सभी लोगों पर यह स्पष्ट हो गया है कि ईश्वरीय दूतों के भेजे जाने के बाद इस्लामी क्रांति मानवीय समाज की परिपूर्णता के लिए सबसे बड़ा आन्दोलन रही है राष्ट्रपति ने इस्लामी क्रांति को समस्त लोगों से संबंधित बताया और कहा कि जहां भी पवित्र प्रवृत्ति वाले उपस्थित होंगे क्रांति भी वहां मौजूद होगी और वे इस क्रांति से भलिभांति अवगत हैं क्योंकि यह मनुष्यों की जागरूकता के लिए आई है। डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने मानवीय समाज और सामाजिक स्तर पर इस्लामी क्रांति के लक्ष्यों की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्रांति आयी ताकि ईश्वरीय दूतों के मार्ग को जारी रखे और प्रेम, न्याय और एकेश्वरवाद से भरे समाज की स्थापना करे और यह क्रांति उसी मार्ग पर आगे बढ़ रही है।