अमेरिका के एरीजोना प्रांत में गुरुवार को एक 73 वर्षीय व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. बाद में उस व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली .पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान यूमा शहर के कैरे हाल डायस के तौर पर की है.घटना के बारे में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बज कर तीस मिनट पर एक फोन कॉल मिली और उन्होंने दो घंटे के बाद डायस को मरा हुआ पाया .जांचकर्ताओं ने बताया कि अधिकारियों को शहर का वह मार्ग बंद करना पड़ा जहां गोलीबारी हुई थी . साथ ही समीपवर्ती युमा शहर के स्कूलों और अदालत को भी बंद करना पड़ा . इस घटना में हालांकि अदालत, स्कूलों और अन्य इमारतों में कोई घायल नहीं हुआ तथा इनमें बाद में कामकाज फिर से शुरू हो गया .पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बज कर 30 मिनट पर डायस को एक फ्लैट में मृत पाया गया . उसने खुद को गोली मार ली थी .मृतकों के नाम अभी जाहिर नहीं किए गए हैं .अदालत के दस्तावेज के मुताबिक, डायस पर दो दीवानी मामलों में मुकदमा चल रहा था
2 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 245097
अमेरिका के एरीजोना प्रांत में गुरुवार को एक 73 वर्षीय व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया.