पाकिस्तान के मेहरान नेवी बेस पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने अपनी तटीय सुरक्षा और पुख्ता करने का फैसला किया है। पड़ोसी देश के बिगड़े हालात और 26/11 की तर्ज पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए गृह मंत्रालय ने नौसेना, कोस्टगार्ड और जहाजरानी मंत्रालय को तटीय इलाकों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है।अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत से बौखलाए आतंकी संगठनों के रुख को देखते हुए तटीय इलाके में स्थित परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि पाक के ताजा हालात को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि 24 मई को रक्षा मंत्री एके एंटनी की अगुवाई में जल सेना के कमांडरों की बैठक में भी तटीय सुरक्षा की समीक्षा की गई थी।
1 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 244958
पाकिस्तान के मेहरान नेवी बेस पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने अपनी तटीय सुरक्षा और पुख्ता करने का फैसला किया है