ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों ने अमेरिका के 78 मानवरहित सैन्य ड्रोन मार गिराए हैं।
आईआरजीसी की ओर से जारी एक इन्फोग्राफिक के मुताबिक, नष्ट किए गए अमेरिकी ड्रोनों में 58 MQ-9 रीपर और 20 MQ-1 ड्रोन शामिल हैं।
ईरान के जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा MQ-9 ड्रोन को निशाना बनाया गया है। यह अमेरिका का आधुनिक ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल दुश्मन की निगरानी करने, खुफिया जानकारी जुटाने और सैन्य हमले करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा, इन्फोग्राफिक में 20 MQ-1 ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया गया है। इस तरह ईरान के मुताबिक अब तक नष्ट किए गए अमेरिकी ड्रोनों की कुल संख्या 78 हो गई है।
आईआरजीसी के इस दावे के बाद आधुनिक ड्रोन के खिलाफ वायु रक्षा प्रणालियों की क्षमता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। साथ ही हवाई लक्ष्यों का पता लगाने, उनका पीछा करने और उन्हें निशाना बनाने वाली तकनीक के महत्व पर भी ध्यान गया है।
आपकी टिप्पणी