अमेरिकी सीनेटर अब्दुर्रहमान मोहम्मद अल-सैयद ने कहा कि अमेरिकी जनता टैक्स इसलिए नहीं देती कि उसके पैसे से इस्राईल के लिए बम और टैंक खरीदे जाएं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियां न तो फिलिस्तीनियों और न ही इस्राईलियों को शांति, सम्मान और आजादी की ओर ले जा रही हैं।
सीनेटर ने सवाल उठाया कि आखिर यह कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा नरसंहार, रंगभेद (अपार्थाइड) या ऐसे युद्ध पर खर्च न हो, जिसका अमेरिका से कोई सीधा संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा कि समान अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन को गंभीरता से लेना जरूरी है।
अल-सैयद ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका विरोध केवल इस्राईल को दी जाने वाली सैन्य सहायता तक सीमित नहीं है। उनका यही रुख मिस्र, पाकिस्तान और जॉर्डन को दी जाने वाली सहायता को लेकर भी है।
आपकी टिप्पणी