तल अवीव: इस्राईल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव के नतीजे स्वीकार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में दोबारा चुनाव कराने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
अलजज़ीरा के मुताबिक, हर्ज़ोग ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को हुए चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। यह कई दशकों के बाद देखने को मिला है। उन्होंने इसे इस्राईल के समाज में लोकतंत्र के महत्व का संकेत बताया।
हर्ज़ोग ने कहा कि सभी दलों को चुनाव के नतीजों का सम्मान करना चाहिए और दोबारा चुनाव कराने से बचने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
इस बीच, इस्राईल के चुनाव आयोग के मुताबिक, 93 प्रतिशत मतदान केंद्रों में 85.6 प्रतिशत वोटों की गिनती के आधार पर बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं। वहीं, गादी आइज़ेनकोट के नेतृत्व वाली यशर पार्टी को 48 सीटें मिली हैं। अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिली हैं। अब सबकी नजर चुनाव के अंतिम नतीजों पर है।
आपकी टिप्पणी