22 अक्टूबर 2026 - 18:23
इस्राईल को हथियार देने के विरोध में अमेरिका के 6 अहम राज्यों में प्रदर्शन 

अधिकतर अमेरिकी इस्राईल के हथियार कार्यक्रमों के लिए हर साल दी जाने वाली 3 अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता कम करने के पक्ष में हैं। उनका यह भी मानना है कि ईरान के खिलाफ युद्ध से अमेरिका की तुलना में इस्राईल को अधिक फायदा हो रहा है

अमेरिका में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, छह अहम राज्यों के अधिकतर मतदाता इस्राईल को गोला बारूद और हथियार भेजने के खिलाफ हैं।

 अल-मयादीन ने खबर देते हुए कहा कि IMEU रिसर्च इंस्टीट्यूट के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि अमेरिकी मतदाता इस्राईल को हथियार भेजने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने के पक्ष में हैं।

इस सर्वेक्षण में अमेरिका के जॉर्जिया, आयोवा, मेन, नॉर्थ कैरोलिना, ओहायो और टेक्सास राज्यों के कुल 3,200 नागरिकों ने हिस्सा लिया।

सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक, अधिकतर अमेरिकी इस्राईल के हथियार कार्यक्रमों के लिए हर साल दी जाने वाली 3 अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता कम करने के पक्ष में हैं। उनका यह भी मानना है कि ईरान के खिलाफ युद्ध से अमेरिका की तुलना में इस्राईल को अधिक फायदा हो रहा है।

सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि मेन राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के 45 प्रतिशत मतदाता इस्राईल को गोला बारूद और बम भेजना बंद करने के समर्थन में हैं।

वहीं, नए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि ईरान के खिलाफ युद्ध अमेरिकी मतदाताओं के बीच एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस विषय पर मतदाताओं का ध्यान आव्रजन यानी दूसरे देशों से अमेरिका में आने वाले लोगों के मुद्दे की तुलना में अधिक देखा जा रहा है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha