22 अक्टूबर 2026 - 18:20
आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा खामेनेई से मुलाक़ात के लिए गए संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़

बैठक में देश की ताक़त को और मज़बूत बनाने, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने में सांसदों की भूमिका तथा विभिन्न जनसभाओं में लोगों की जागरूक और निरंतर भागीदारी पर ज़ोर दिया गया।

तेहरान: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद मुजतबा हुसैनी ख़ामेनेई से मुलाक़ात की। इस दौरान देश के ताज़ा हालात और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, इस मुलाक़ात में अमेरिका और इस्राईल से जुड़े सैन्य, आर्थिक और वैचारिक मोर्चों पर जारी संघर्ष के ताज़ा घटनाक्रम की समीक्षा की गई।

बैठक में देश की ताक़त को और मज़बूत बनाने, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने में सांसदों की भूमिका तथा विभिन्न जनसभाओं में लोगों की जागरूक और निरंतर भागीदारी पर ज़ोर दिया गया।

इसके अलावा, जनता की आर्थिक परेशानियों और रोज़मर्रा की ज़रूरतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार और संसद के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। देश के रणनीतिक साझेदारों के साथ जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

मुलाक़ात के दौरान संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने तीसरे थोपे गए युद्ध की शुरुआत से अब तक सांसदों की गतिविधियों और देश की समस्याओं के समाधान के लिए संसद की मौजूदा और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha