12 अक्टूबर 2026 - 12:05
लेबनान पर इस्राईली हमलों में 4,387 लोगों की मौत, 12,424 घायल

8 अक्टूबर 2023 से 11 अक्टूबर 2026 तक लेबनान पर इस्राईली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,954 हो गई है

अबना समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 2 मार्च से 11 अक्टूबर 2026 तक इस्राईल के हमलों में 4,387 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,424 लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने , 11 अक्टूबर 2026 को जारी बयान में कहा कि 8 अक्टूबर 2023 से 11 अक्टूबर 2026 तक लेबनान पर इस्राईली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,954 हो गई है। वहीं, इस दौरान 30,660 लोग घायल हुए हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राईली हमलों में मरने और घायल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha