12 अक्टूबर 2026 - 11:46
सऊदी अरब के समर्थन में खुल कर आया इस्राईल, रियाज़ एयरपोर्ट पर हमले की निंदा

नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा, सहयोग और समृद्धि की भी बात कही। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक सवाल उठ रहे हैं।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यमन की ओर से किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले को भयावह और आतंकवादी करार दिया।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश जारी कर मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद निर्दोष लोगों को निशाना बनाता है और क्षेत्र में डर व अस्थिरता फैलाता है। इससे निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा, सहयोग और समृद्धि की भी बात कही। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि नेतन्याहू खुद क्षेत्र में इस्राईल की सैन्य कार्रवाइयों को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रियाज़ एयरपोर्ट पर हमले की खबरों के बाद जर्मनी, कनाडा और स्पेन ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी। तीनों देशों ने सऊदी अरब में बिगड़ते सुरक्षा हालात और देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर संभावित हमलों के खतरे को लेकर चिंता जताई।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने हमले में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में चार सऊदी नागरिक और आठ विदेशी नागरिक शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा, कम से कम 309 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha