27 सितंबर 2026 - 20:08
लीबिया में तुर्की के बढ़ते प्रभाव से इज़राइल चिंतित

इज़राइली सैन्य खुफिया विभाग, मोसाद और नौसेना की खुफिया इकाइयाँ लीबिया में तुर्की की गतिविधियों और तथाकथित “लीबिया कॉरिडोर” पर करीबी नजर रख रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक इज़राइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लीबिया में तुर्की के बढ़ते सैन्य और राजनीतिक प्रभाव को लेकर इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइली सैन्य खुफिया विभाग, मोसाद और नौसेना की खुफिया इकाइयाँ लीबिया में तुर्की की गतिविधियों और तथाकथित “लीबिया कॉरिडोर” पर करीबी नजर रख रही हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तुर्की और लीबिया के बीच हुए समझौते से इज़राइल से साइप्रस, ग्रीस और फिर यूरोप तक गैस पहुंचाने वाली प्रस्तावित पाइपलाइन प्रभावित हो सकती है।

इज़राइली सूत्रों के अनुसार, तुर्की की लीबिया में हवाई और नौसैनिक मौजूदगी के साथ-साथ सैन्य सलाहकार भी मौजूद हैं। तुर्की के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी लगातार लीबिया का दौरा कर रहे हैं।

यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब ग़ज़्ज़ा और सीरिया के मुद्दों को लेकर तुर्की और इज़राइल के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

ज़ायोनी पक्ष का आरोप है कि तुर्की क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाकर उसके हितों को चुनौती दे रहा है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha