वरिष्ठ धर्मगुरु हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी को ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने शोक संदेश दिया है। सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने हुज्जतुल इस्लाम सैयद हुसैन मूसा तबरेज़ी के निधन पर आयतुल्लाह नूरी हमदानी को शोक संदेश भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा हुसैनी खामेनेई का शोक संदेश, आयतुल्लाह नूरी हमदानी के नाम इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इज़्ज़त मआब आयतुल्लाह अल-उज़्मा नूरी हमदानी, हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन सय्यद हुसैन मूसा तबरेज़ी के निधन पर आपको और उनके सम्मानित परिवार को संवेदना प्रकट करता हूँ। मैं अल्लाह तआला से आपकी लंबी और बरकत वाली आयु की दुआ करता हूँ। मैं उन मरहूम के लिए अल्लाह की रहमत और मग़फिरत तलब करता हूँ।
सय्यद मुज्तबा हुसैनी खामेनेई
31 फ़रवरदीन 1405 (20 अप्रैल 2026 )
2 ज़िलक़ादा 1447 हिजरी
आपकी टिप्पणी