22 अप्रैल 2026 - 16:56
वेस्ट बैंक से फ़िलिस्तीनीयों को निकालने के लिए यौन हिंसा का सहारा ले रहे हैं ज़ायोनी आतंकी

रिपोर्ट में कई फिलिस्तीनी महिलाएं, पुरुष और बच्चे बताते हैं कि उन पर हमले किए गए, उन्हें जबरन निर्वस्त्र किया गया, शरीर के अंदरूनी हिस्सों की तलाशी ली गई,

फिलिस्तीन के खिलाफ जअयूनी अपराधों पर नई रिपोर्ट मे कहा गया कि ज़ायोनी शासन अपराध के नए रिकार्ड तोड़ रहा है।  Norwegian refugee council की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक- ज़ायोनी आतंकी सैनिक और सेटलर वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर यौन हिंसा, छेड़छाड़ और अपमान का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उन्हें अपने घरों और जमीन बेदखल कर दिया जाए।

फिलिस्तीनी महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे ऐसे हमलों की वजह से कई लड़कियां स्कूल छोड़ रही हैं, महिलाएं नौकरी नहीं कर पा रही हैं। रिपोर्ट में कई फिलिस्तीनी महिलाएं, पुरुष और बच्चे बताते हैं कि उन पर हमले किए गए, उन्हें जबरन निर्वस्त्र किया गया, शरीर के अंदरूनी हिस्सों की तलाशी ली गई, ज़ायोनी सैनिकों ने बच्चों के सामने भी अपने जननांग दिखाए और यौन हिंसा की धमकियां दीं। रिपोर्ट के अनुसार ऐसे कई मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन शर्म और डर की वजह से ज्यादातर मामले रिपोर्ट नहीं होते। ज़ायोनी शासन इन मामलों की जांच नहीं करता और सैनिकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha