26 फ़रवरी 2026 - 13:35
पीएम की इस्राईल यात्रा पर कांग्रेस का हल्ला बोल, किसके कहने पर विदेश जाते हैं मोदी ?

प्रधानमंत्री किसके कहने पर विदेश जाते हैं? किसके दबाव में उन्होंने व्यापार समझौते पर सहमति जताई? सरकार में कौन-कौन हैं? एपस्टीन से आपका क्या संबंध है? आप क्यों डरे हुए हैं?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी की इस्राईल यात्रा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी को अब यह एहसास हो गया है कि उनके दिन कितने गिने-चुने हैं। एपस्टीन कांड का मामला सामने आ रहा है, अमेरिका में अडानी का आपराधिक मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है, और जनरल नरवणे के खुलासों ने उनकी सैन्य नीतियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसके कहने पर विदेश जाते हैं? किसके दबाव में उन्होंने व्यापार समझौते पर सहमति जताई? सरकार में कौन-कौन हैं? एपस्टीन से आपका क्या संबंध है? आप क्यों डरे हुए हैं?
पवन खेड़ा ने कहा कि हाल ही में मैंने सुना कि नरेंद्र मोदी ने कहा- मैंने बचपन में एक रोबोट बनाया था, जिसके लिए मुझे मेडल भी मिला था। यही बात ट्रंप, नेतन्याहू और Epstein भी कहता है कि हमने एक रोबोट बनाया है, जिसका नाम नरेंद्र मोदी है और वो भारत का प्रधानमंत्री है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha