ईरान के खिलाफ दशकों से बयानबाजी करने वाले अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकतम सैन्य दबाव बनाते हुए हमलों की तैयारी में लगा हुआ है । ईरान पर दबाव बनाने के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत USS जेराल्ड फोर्ड को मिडिल ईस्ट भेजा गया है। यह ईरान को डराने-धमकाने के लिए है लेकिन ट्रंप के सैनिक ही परेशान होते दिख रहे हैं। कई सैनिक ऐसे हैं जो परेशान हैं और नौसेना ही छोड़ देना चाहते हैं।
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य तौर पर शांति काल में किसी एयरक्राफ्ट कैरियर की तैनाती करीब छह महीने की होती है। लेकिन फोर्ड के सैनिक पहले से ही आठ महीने घर से दूर रह चुके हैं और अब यह अवधि 11 महीने तक पहुंच सकती है। यह अमेरिकी नौसेना के इतिहास में सबसे लंबी लगातार तैनाती का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर तैनात कई जवानों ने बताया कि वे मानसिक और भावनात्मक दबाव में हैं। एक महिला सैनिक ने कहा कि वह अपनी छोटी बच्ची से लगभग एक साल से दूर है और अब नौसेना छोड़ने पर विचार कर रही है।
25 फ़रवरी 2026 - 13:09
समाचार कोड: 1785412
फोर्ड के सैनिक पहले से ही आठ महीने घर से दूर रह चुके हैं और अब यह अवधि 11 महीने तक पहुंच सकती है। यह अमेरिकी नौसेना के इतिहास में सबसे लंबी लगातार तैनाती का रिकॉर्ड तोड़ सकता है
आपकी टिप्पणी