23 फ़रवरी 2026 - 13:43
लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी स्थित  ऐतिहासिक मस्जिद सील, भारी हंगामा 

छात्रों का गंभीर आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या बातचीत के इस प्राचीन धार्मिक स्थल और विरासत वाले हिस्से को बंद कर दिया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक परिसर में उस समय तनाव और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला, जब प्रशासन द्वारा लाल बारादरी स्थित मस्जिद को सील करने के विरोध में छात्र सड़क पर उतर आए। नमाज अदा कर रहे मुस्लिम छात्रों के पीछे उनके हिंदू सहपाठियों ने ढाल बनकर सुरक्षा घेरा बनाया।
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक लाल बारादरी इमारत और उसमें स्थित मस्जिद के मुख्य द्वार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सील कर दिया गया और वहां भारी बैरिकेडिंग लगा दी गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से छात्र बुरी तरह भड़क गए और बड़ी संख्या में लाल बारादरी के सामने जमा होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
छात्रों का गंभीर आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या बातचीत के इस प्राचीन धार्मिक स्थल और विरासत वाले हिस्से को बंद कर दिया है। भारी विरोध प्रदर्शन के बीच आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को उखाड़ कर गिरा दिया और मस्जिद के बाहर खुले में ही नमाज अदा करने का निर्णय लिया।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha