23 फ़रवरी 2026 - 13:38
भारतीय विदेश मंत्रालय की सलाह, जैसे भी हो ईरान छोड़ दें 

ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती आतंकी साजिशों और सैन्य हमलों के बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है । 
 भारतीय दूतावास ने बिगड़ते हालात को देखते हुए ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है। भारत सरकार ने जनवरी में जारी की गई एडवाइजरी को भी दोहराया।
ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
भारतीय दूतावास ने नागरिकों से एम्बेसी में रजिस्टर करने के लिए भी कहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha