15 दिसंबर 2025 - 15:03
तालिबान  ने 38 बेगुनाह शिया नागरिकों को बंदी बनाया 

तालिबान ने दारुल अमान इलाके के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति को दफनाने के लिए काबुल के 38 शिया नागरिकों को गिरफ्तार किया है । 

तालिबान बलों ने काबुल के दारुल अमान इलाके में 38 शिया नागरिकों को स्थानीय कब्रिस्तान में एक शिया मृतक को दफनाने के प्रयास में बंदी बना लिया है।   इस कार्रवाई ने व्यापक विरोध और धार्मिक भेदभाव के आरोपों को हवा दी है।
अहलुलबैत न्यूज एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के न्याय मंत्रालय के बलों ने काबुल के  दारुल अमान में शिया मृतक के शव को इस मंत्रालय के पास स्थित एक कब्रिस्तान में दफनाने के आरोप में 38 लोगों को गिरफ्तार किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तालिबान ने तुरंत कब्र खोदने और शव को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया और दावा किया कि यह कब्रिस्तान "हरित क्षेत्र" या सरकारी भूमि का हिस्सा है और इस क्षेत्र में शव दफनाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि तालिबान ने इस कब्रिस्तान को "मुख्य रूप से सुन्नी" बताया है और शिया मृतकों को दफनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस क्षेत्र के निवासी मुख्य रूप से शिया हैं, उनका कहना है कि तालिबान की सत्ता में वापसी से पहले, इस कब्रिस्तान का उपयोग शिया और सुन्नी दोनों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता था और कोई धार्मिक अलगाव नहीं था; वह इस कार्रवाई को जबरन विस्थापन और स्थानीय भूमि पर कब्जा करने के दबाव के हिस्से के रूप में बता रहे हैं।
तालिबान की इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय निवासियों के प्रदर्शन के बाद तालिबान बलों ने स्थानीय मस्जिद के इमाम, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और कई प्रदर्शनकारियों सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन गिरफ्तारी के 5 दिन बीत जाने के बाद भी, परिवारों को अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों के रखने के स्थान और स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha